पटना , जुलाई 26 -- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के क्रम में सिपारा में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की संयुक्त चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने हुए कहा कि इस चुनाव में एक तरफ विकसित बिहार और आत्मनिर्भर भारत का विजन और पिछले 20 वर्षों का सुशासन है तो दूसरी तरफ झूठ और भ्रम का बाजार लगाने वाले और समाज को बांटने वाले लोग हैं।

श्री निशांत ने जनता से कहा कि बांकीपुर की जनता इस बात का चुनाव करे को उसे सुशासन की सरकार चाहिए या झूठ या भ्रम फैलाने वाले लोगों के साथ जाना है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को वोट डालने से पहले जनता 'न्याय के साथ विकास' के उस संकल्प को याद करें जिस पर श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार ने अनवरत 20 वर्षों तक काम किया है।

इस कार्यक्रम ने में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री झा ने कहा कि पिछले 20 साल से सतत बिहार के विकास के लिए काम किये जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की वजह से राजधानी पटना समेत बिहार के कोने में जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कहते थे कि विधानसभा चुनाव में जदयू को 25 से ज्यादा सीट आने पर वह राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन जब जदयू 85 सीटें लेकर आ गई, तब वह अपना वादा भूल गए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राजग प्रत्याशी नीरज सिन्हा की जीत बहुत बड़े अंतर से होगी।

सभी नेताओं ने एक स्वर से कहा कि बांकीपुर की जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद राजग समर्थित प्रत्याशी नीरज सिन्हा जी के साथ हैइस सभा को मंत्री सुनील कुमार, ई. शैलेन्द्र कुमार, विधायक अरुण मांझी, बशिष्ठ सिंह, राहुल सिंह, शुभानंद मुकेश, समृद्ध वर्मा, रुहेल रंजन, विधानपार्षद भारती मेहता, विधानपार्षद शिवरानी प्रजापति ने भी संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित