हैदराबाद , अगस्त 03 -- तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने सोमवार को कहा कि बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) खिलाफ एक अहम राजनीतिक संदेश है और ये नतीजे जनता द्वारा पार्टी के "सत्ता के अहंकार" को अस्वीकृति को दर्शाता है।

एक बयान में श्री गौड़ ने कहा कि यह फ़ैसला सिर्फ़ एक चुनाव क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि इसने राष्ट्रीय राजनीति में एक अहम मोड़ ला दिया है। उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं ने बेरोज़गारी, बढ़ती कीमतों, किसानों की परेशानी और बांटने वाली राजनीति जैसे मुद्दों पर भाजपा के कामकाज को नकार दिया है।

श्री गौड ने बांकीपुर को लगभग तीन दशकों से भाजपा का गढ़ और राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद भाजपा नेता नितिन नवीन द्वारा खाली की गयी सीट बताते हुए कहा कि यह हार भाजपा नेतृत्व के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने आरोप लगाया कि नतीजों से यह साबित हुआ कि जनता का भरोसा सिर्फ़ अच्छे शासन से ही जीता जा सकता है न कि सिर्फ़ राजनीतिक अभियानों से।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित