बांका , अक्टूबर 11 -- बिहार में बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 12.440 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान पोठिया गांव निवासी मंयक कुमार अचल उर्फ आशु कुमार (25) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और पोको कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अनिमेष कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में धोरैया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पोठिया गांव स्थित शीतला मंदिर में छापेमारी की। इस दौरान 12.440 ग्राम ब्राउन शुगर, एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और पोको कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान मौके से मंयक कुमार अचल उर्फ आशु कुमार को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में धोरैया थाना कांड संख्या 295/26, दिनांक 10 अक्टूबर 2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(सी) और 21(सी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपितों के खिलाफ भी छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित