बांका , मई 12 -- बिहार में बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी सास की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि सलेमपुर गांव में आज इंदु देवी ने अपनी सास सुलोचना देवी (70) की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित