बांका , जुलाई 05 -- बिहार में बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम अपराधियों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर बलिया गांव के समीप स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने बाइक सवार तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में अमरपुर थाना क्षेत्र के भालूआ गांव निवासी गुंजन सिंह (40) और सिंटू सिंह (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक जान बचाकर भागने में सफल रहा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों मृतक दिल्ली में मजदूरी करते थे और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। आज शाम वे बलिया गांव से बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी स्कॉर्पियो से फरार हो गए। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित