बांका, 23अप्रैल (वार्ता) बिहार के बांका जिले में कुख्यात नक्सली शंकर यादव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि कुख्यात नक्सली शंकर यादव ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उसने नक्सल गतिविधियों से दूर रहने का संकल्प लिया है ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शंकर यादव जिले के बेलहर के फुल्लीडुमरथाना क्षेत्र भीतिया गांव का निवासी है। उसपर 19 सितम्बर 2014 को इलाके में एक वोडाफोन टावर को बम से उड़ाने का आरोप है। वह 12 साल से फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित