बांका, 01अप्रैल (वार्ता) बांका जिले की पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ भारी मात्रा में फर्जी उपकरण बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बंधुआकुरा थाना क्षेत्र के बंधुआकूड़ा गांव में एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड बनाने के उपकरण के साथ गिरोह के दो सदस्यों रविन्द्र कुमार यादव ग्राम खोरीमोर थाना बंधुआकुरा जिला बांका तथा जिले के धुरैया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकितता गांव के मृत्युञ्जय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस केंद्र से दो लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर, आई स्कैनर, वेब कैमरा, पांच विभिन्न विभागों के रबर स्टाम्प, दो मोबाइल, बायोमेट्रिक मशीन आदि बरामद कर जब्त कर लिया है और आगे की करवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित