प्रतापगढ़ , अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य महेंद्र कुमार बौद्ध का मंगलवार देर रात प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे।
परिजनों के अनुसार श्री बौद्ध किडनी रोग से ग्रस्त थे। बसपा नेता के शव को उनके पैतृक गांव गोंडे लाया गया है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित