बहराइच , जनवरी 31 -- उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल निवासी बुद्धू (35) अपनी पत्नी सरस्वती (28) के साथ बाइक से श्रावस्ती जिले के रामनगर गुलरिहा जा रहे थे। जैसे ही वे रुपईडीहा थाना क्षेत्र के जमोग बाजार के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बुद्धू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सरस्वती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित