बहराइच , अक्टूबर 20 -- उत्तर प्रदेश मेेंके बहराइच जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पंडित पुरवा गांव निवासी रमेश (45) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रमेश सोमवार देर रात घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के पास स्थित तालाब में उनका शव उतराता दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित