बहराइच , मई 28 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में फखरपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण का दावा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 हजार रुपये नकद, चांदी के जेवरात, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन सहित चोरी के विभिन्न सामान बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों से मिले दिशानिर्देश पर थाना फखरपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 204/2026 धारा 313/317(2) बीएनएस सहित अन्य चोरी के मुकदमों के अनावरण के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल दो आरोपी केतबाग बगिया क्षेत्र में चोरी का सामान लेकर मौजूद हैं और अन्य वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नन्दकुमार यादव निवासी अहिरपुरवा खालेपुरवा थाना रानीपुर तथा आबेदुर्रहमान पुत्र साबिर अली निवासी हुसेनपुर थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित