बहराइच , फरवरी 28 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रुपईडीहा थाना क्षेत्र पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना रुपईडीहा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 21/2026 के तहत आरोपी अताउल्ला (24) पुत्र दिलबहार, निवासी ग्राम कटघर, थाना रुपईडीहा को आज बाबाकुटी के पास से गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी के मुताबिक 25 जनवरी 2026 की रात्रि आरोपी पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने का आरोप है। इस संबंध में थाना रुपईडीहा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 37(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5एल/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित