बहराइच , सितम्बर 16 -- त्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के सिंघिया नसीरपुर गांव के पास बुधवार दूसरी पहर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे राजी चौराहा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सिंघिया नसीरपुर के पास दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मनु शर्मा ने पिपरी मोहन निवासी मनीष आर्या को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार मनीष की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित