भरतपुर , मार्च 01 -- राजस्थान में धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने फांसी के फंदे से लटके मिले एक युवक का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाड़ी बस स्टैंड पर झोपड़ीनुमा दुकान के बाहर एक युवक का शव एक पतली रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित