अलवर , जनवरी 22 -- राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में केंद्रीय बस स्टैंड पर गुरुवार को सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव सामान्य चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया। करीब 30 वर्षीय युवक पिछले करीब चार-पांच वर्ष से बस स्टैंड पर रहकर भीख मांगता था। रात में बस स्टैंड पर ही सो जाता था। वह शराब पीने का आदी था और बीमार रहता था। पुलिस उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित