भीलवाड़ा , अक्टूबर 18 -- राजस्थान में त्योहारी सीजन में जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर जिला प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है।
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के सख्त निर्देशों के तहत चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को सुबह भदाली खेड़ा चौराहा से लांबिया टोल और होटल लैंडमार्क के बीच संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक बस से करीब 200 किलो संदिग्ध मावा बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित