खरगोन , अप्रैल 22 -- मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र में एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान से टकरा गई, जिससे 30 से अधिक यात्री घायल हो गए।

एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने बताया कि कसरावद तहसील के ग्राम ओझरा में बुधवार दोपहर खरगोन से इंदौर जा रही बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से नीचे उतरकर एक मकान से जा टकराई। बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में चालक और परिचालक सहित सभी यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 10 से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कसरावद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित