मुरैना , जुलाई 23 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बस चालक की कथित लापरवाही के चलते बस को बैक करते समय हेल्पर की पहिए के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह बस स्टैंड पर हेल्पर संजय सिकरवार (51) बस के पीछे सफाई कर रहा था। इसी दौरान चालक ने कथित रूप से बिना ध्यान दिए बस को पीछे करना शुरू कर दिया, जिससे संजय सिकरवार बस के पहिए के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर बस को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित