अलवर , जनवरी 24 -- राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर शनिवार को रोडवेज की एक बस के पलटकर नाले में गिरने से कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजस्थान रोडवेज की यह बस दिल्ली से सीकर की ओर जा रही थी। उसके सामने जा रही एक कार अचानक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। उसको बचाने के प्रयास में बस पलटकर नाले में गिर गई। उस समय बस में करीब 25 सवारियां मौजूद थीं। सौभाग्य से अधिक नुकसान नहीं हुआ और कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हो हुये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित