आगर-मालवा , मार्च 28 -- मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में तेज रफ्तार निजी यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलटने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से आठ को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुसनेर से वाया नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही निजी यात्री बस क्रमांक एमपी-39-पी-0265 बड़ागांव के पास गुराड़िया और माल्याहेड़ी जोड़ के समीप अचानक सामने भैंस आ जाने पर चालक ने बस को बचाने का प्रयास किया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित