भरतपुर , जुलाई 30 -- राजस्थान में डीग जिले में स्कूल बस की सीट फाड़ने पर स्कूल संचालक और बस चालक द्वारा कथित तौर पर स्कूल के एक छात्र से मारपीट करके उसे गम्भीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11वीं कक्षा के छात्र प्रवीण चौधरी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गायत्री पब्लिक स्कूल नगर के संचालक विपिन गर्ग और बस चालक वासुदेव शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि डंडों और बेल्ट की पिटाई से छात्र के बेहोश हो जाने एवं हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे उपजिला अस्पताल ले गए जहां कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसे कथित तौर पर किसी दूसरे नाम से भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित