श्रीगंगानगर , अप्रैल 20 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बस की मोटरसाइकिल में टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सू्त्रों ने बताया कि दिलीप और मदनलाल रात करीब आठ बजे भट्टे से नेतेवाला गांव में घर का राशन लेने के लिए गए थे। वहां से वापस आते समय जैसे ही वे गांव की ओर से मोटरसाइकिल पर राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर आए, तभी एक तेज रफ्तार लोक परिवहन सेवा की बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि इससे दोनों घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मदनलाल की मौत हो गयी। हादसे के बाद बस को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित