भरतपुर , जुलाई 20 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के पुराने शहर के शनि मंदिर के पास सोमवार को बस की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो किशोर घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान असलम (32) के रूप में हुई है जबकि घायल समीर (15) और सैफू (13) बताये गये हैं।
सूत्रों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बस हटवाड़े के सामने चालक ने बस पीछे की ओर ली उसी दौरान मोटर साइकिल पर बजरिया से शहर कागजी मोहल्ले जा रहे तीनों सवार बस की चपेट में आ गये। तीनों को लोगों ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने असलम को मृत घोषित कर दिया जबकि समीर और सैफू को उपचार के लिए भर्ती कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित