बुलंदशहर , मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के थाना नरौरा क्षेत्र स्थित बेलोंन शक्तिपीठ में बुधवार को एक बस की चपेट में आने से महिला श्रद्धालु की मृत्यु हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर दर्शन करने आई फिरोजाबाद निवासी लगभग 35 वर्षीय सीमा की उस समय मृत्यु हो गई, जब वह बस के पीछे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान चालक द्वारा बस को रिवर्स किए जाने से वह उसकी चपेट में आ गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित