श्रीगंगानगर , फरवरी 09 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को बस की चपेट में आने से तीन युवतियों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर में रेशमा (26), पिंकी (20) और सुमन (22) स्कूटी से रायसिंहनगर आ रही थीँ। अनूपगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 911 पर चक 41 एनपी बस अड्डे के पास वे स्कूटी मोड़ रही थी कि तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे दो युवतियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया।

पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित