श्रीगंगानगर , फरवरी 02 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर गांव पालीवाल के पास सोमवार को घने कोहरे के कारण राजस्थान रोडवेज की बस और ट्रेलर की टक्कर से ट्रेलर के चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार महिलाओं और बच्चों सहित 10 से अधिक लाेग घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित