बस्ती , सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार को वर्षा जनित हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रूधौली थाना क्षेत्र के बांसखोर खुर्द ग्राम निवासी गनीराम (45) सिलेण्डर लेने के लिए गया था रास्ते में उस पर एक मोटा पेड़ गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है। गनीराम साऊघाट ब्लॉक की सेमरा ग्राम पंचायत केराजस्व गांव मथुरापुर में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे।

एक अन्य घटना में नगर थाना क्षेत्र के चैबाहा गांव में भारी बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग मोतीराम (70) उसमें दब गये और उनकी मौत हो गयी है। काफी मशक्कत के बाद गांव वालों के सहयोग से मोती राम का शव निकाला गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित