बस्ती , अक्टूबर 26 -- उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में बभनान-गौर मार्ग पर कोठवा गांव के समीप रविवार की देर रात्रि एक सड़क दुर्घटना में दो बेटियों सहित पिता की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गौर थाना क्षेत्र के कोठवा गांव निवासी राजेश कुमार यादव (32) तथा दो बेटियां शिवांगी (11) और मावनी (7) पास के गांव रामपुर में भण्डारे में शामिल होने के लिए गये थे। इसी दौरान पशु आहार लादकर बिहार जा रहे ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में सभी तीन लोग ट्रक के नीचे दब गये जिससे इनकी मौत हो गयी है। ये लोग पूरी रात ट्रक केनीचे दबे रहे रात में अधेंरा होने के कारण राहगीरो को भी पता नहीं चला। सुबह होने पर सड़क के किनारे पड़े चप्पल से अनुमान लगा कर ग्रामीणों ने ट्रक के नीचे तीनो को दबा देखकर पुलिस को सूचना दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनो शवों को बाहर निकलवाया। राजेश कुमार यादव गौर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित