बस्ती , मई 27 -- उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बस्ती कांटे मार्ग पर बनकसही गांव के समीप बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा निवासी अंगद (22) और आदित्य (21) मोटरसाईकिल से मछली लेने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। अभी ये लोग मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बनकसही गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तभी अचानकसड़क के किनारे पेड़ की टहनी से मोटरसाईकिल टकरा गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित