बस्ती , फरवरी 14 -- उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसेवा गांव में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बसेवा गांव के बाहर 25 वर्षीय अवधेश का शव पेड़ से लटकता पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार अवधेश पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा था। उसकी तलाश मित्रों और रिश्तेदारों के यहां की जा रही थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार को उसका शव मिलने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित