बस्ती , मई 13 -- उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव में बुधवार को एक मासूम का गला रेतकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरदी गांव में यशोवर्धन सिंह (6) का शव उसके कमरे में पाया गया है। मासूम की मां कृर्ति गम्भीर रूप से घायल अवस्था में मिली है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकिघायल महिला को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

उन्होने बताया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। इस घटना के पीछे पारिवारिक कलह की आंशका जतायी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आज सुबह कृर्ति और उसकी सास के बीच किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गयी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित