बस्ती , जून 22 -- उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर बालेडीहा गांव के समीप सोमवार कोमोटरसाईकिल सवार सिपाही को एक बस ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाने में तैनात आरक्षी (सिपाही) मिथिलेस कुमार निवासी ग्राम लोधवरा थाना बेनीगंज जनपद हरदोई जो वर्तमान समय में अवकाश लेकर अपने घर मोटरसाईकिल से जा रहे थे अभी मिथिलेस कुमार वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर बालेडीहा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि बांसी की तरफ से आ रही एक बस ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे मिथिलेस कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गये और उनकी मौत हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित