बस्ती , जून 16 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र के कालानी खुर्द गांव में मंगलवार को एक 80 वर्षीय महिला का शव गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज छावनी थाना क्षेत्र के कालानी खुर्द गांव निवासी बदामा देवी (80) का शव गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला है। शव पर कई जगह चोट के निशान पाये गए हैं।

घटना की सूचना पा कर पहंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के सदस्यों ने गांव के ही कई लोगों पर जमीनी विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वर्तमान समय में घटना स्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।

घटनास्थल पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित