अपराध चोर गिरफ्तारबस्ती , अक्टूबर 19 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गौर थाने की पुलिस द्वारा सोमवार को पांच अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्यामकान्त ने बताया कि प्रदेश में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गौर थाने की पुलिस ने पांच चोरों राजकुमार निवासी औरीसायपुर, सोनेलाल निवासी कुट्टी सुपौला, अवधेश चौहान निवासी रेउसा, धनीराम निवासी करहेका जनपद सीतापुर तथा आमिर निवासी महराजगंजजोत चांदपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से चोरी का सामान तथा 17 हजार 40 रूपया नगद बरामद किया गया है। ये लोग गिरोह बनाकर गांवों में चोरी करते थे इससे पहले इनके विरूद्ध बलरामपुर तथा सिद्धार्थनगर, सीतापुर सहित कई अन्य जनपदों में भी मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित