बस्ती , जुलाई 13 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव में तालाब में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव निवासी अनुज (8) तथा गणेश (9) तालाब में नहाने गये थे। नहाते समय गहरे पानी में चले गये जिससे दोनों डूब गये और उनकी मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से दोनों बच्चों का शव तालाब से निकलवाया जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।

पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित