बस्ती , सितम्बर 07 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में सोमवार को एक रिहायशी छप्पर भारी बारिश के दौरान गिर गया जिससे उसके मलबे के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में रिहायशी छप्पर के नीचे ज्ञानमती (60) तथा विपिन सो रहे थे तभी भारी बारिश के कारण भरभराकर छप्पर गिर गया जिससे उसके नीचे दोनों दब गये लेकिन विपिन ने भागकर अपनी जान बचायी और तेज-तेज से चिल्लाने लगा।

शोर गुल सुनकर ग्रामीणों ने मलबा हटा कर ज्ञानमती को बाहर निकाला तब तक ज्ञानमती की मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित