बस्ती , मई, 03 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के करचोलिया गांव स्थित समय माता मन्दिर के समीप रविवार को एकव्यक्ति का शव खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गयी है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र मसजिदिया गांव निवासी मनोज कुमार तिवारी (40) काशव आज करचोलिया गांव स्थित समय माता मन्दिर के समीप पाया गया है मनोज की बेरहमी से हत्या की गयी है उसका गला किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया है।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच-पड़ताल के लिए पुलिस टीमगठित की गयी है लोगों से पूछताक्ष की जा रही है। मृतक एक जनरल स्टोर की दुकान चलाता था और साथ-साथ कुछ बैंकिग का भी कार्य करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित