जगदलपुर , जून 18 -- छत्तीसगढ़ के बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने गुरुवार को लगातार बारिश के बीच मुंडागांव के बाजारपारा स्थित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पहुंचकर किसान पंजीयन एवं एग्रीस्टैक पंजीयन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर पंजीयन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं तथा आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने सीएससी संचालक को निर्देश दिए कि किसानों के पंजीयन कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए और कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक पंजीयन कृषि संबंधी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक है, इसलिए किसानों को इसके प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित