जगदलपुर , अगस्त 02 -- )छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बोधघाट थाना पुलिस और पैंथर टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए आकाश नगर इलाके में चल रहे जुए के बड़े फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर 12 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिनके पास से नगदी, वाहन और मोबाइल समेत कुल 5,36,080 रुपये (पांच लाख छत्तीस हजार अस्सी रुपये) का माल जब्त किया गया है।
पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त की रात बोधघाट थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकाश नगर चौक और आकाश नगर स्थित पानी टंकी के पास कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित