जगदलपुर , अक्टूबर 14 -- छत्तीसगढ़ के बस्तर में 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा महोत्सव के तहत बुधवार रात चार पहियों वाले फूल रथ की दूसरी परिक्रमा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस दौरान किलेपाल क्षेत्र के करीब 10 से 15 गांवों के लगभग 300 ग्रामीणों ने रथ खींचकर सदियों पुरानी परंपरा निभाई।

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आयोजित इस रस्म में दो मंजिला फूल रथ पर आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का छत्र विधिवत विराजित किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सिरहासार भवन से रथ की परिक्रमा शुरू की। रथ गोलबाजार चौक से होते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित