रायपुर, सितंबर 26 -- छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावितों के लिए गुजरात राज्य से आए सामनों के कथित तौर डंप रह जाने का वीडियो पोस्ट किया है। प्रदेश कांग्रेस ने कथित डंप राहत सामग्रियों के वितरण नहीं होने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की है।
प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर लिखा है कि एक तो खुद सरकार ने प्रभावितों की मदद नहीं की थी। जब एक दूसरे (गुजरात) भाजपा शासित राज्य ने जब मदद भेजी तो उन सामानों के वितरण का कार्य भी भाजपा सरकार ने नहीं किया है।
बस्तर में बाढ़ गत 26 अगस्त को आया था। तीन दिनों की अनवरत बारिश के कारण इंद्रावती, शंखनी- डंकनी और सहायक नदियों ने दक्षिण बस्तर के जिलों में भारी तबाही मचाई थी। बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा नुकसान दंतेवाड़ा जिले को हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित