जगदलपुर , जुलाई 24 -- छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल का ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध गोंचा पर्व शुक्रवार को 'बाहुड़ा गोंचा' (वापसी रथयात्रा) के साथ श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हो गया। भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र जनकपुरी (गुंडिचा मंदिर) से रथ पर सवार होकर पुनः अपने मुख्य मंदिर लौटे।
रथयात्रा में वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित