जगदलपुर , नवंबर 03 -- बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह ने मंगलवार को बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया।
कमिश्नर ने ऊंची कूद और कबड्डी प्रतियोगिताओं में शामिल खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने लंबी कूद और गोला फेंक स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सिंह ने कहा कि बस्तर ओलंपिक ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने का महत्वपूर्ण मंच है। इससे युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित