मुंबई , मार्च 12 -- इराक के बंदरगाह 'खोर अल जुबैर' पर भारतीय पोत 'एमटी सेफसी विष्णु' पर चल रही शिप-टू-शिप कार्गो लोडिंग ऑपरेशन के हुये हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गयी और 15 अन्य सुरक्षित हैं।
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अधीन नौवहन महानिदेशालय, मुंबई की गुरूवार को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।
इसमें कहा गया है कि यह घटना 11 मार्च को रात में हुयी। यह तेल टैंकर इराक के बसरा के पास था और आधिकारिक विवरण के अनुसार, भारतीय समयानुसार रात ढाई बजे इस टैंकर को निशाना बनाया गया। मार्शल आइलैंड्स के ध्वज वाला यह टैंकर, लगभग 48,000 टन नैफ्था ले जा रहा था। उस पर एक अज्ञात वस्तु से हमला किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोटकों से लदी एक सफेद रंग की मानवरहित स्पीडबोट जहाज के दाहिने हिस्से से टकराई, जिससे जहाज पर भीषण आग लग गई।
हादसे के बाद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चालक दल के सभी सदस्य जहाज छोड़कर पानी में कूद गए। उन्हें पास ही काम कर रहे एक लोगों ने बचाया। इराकी कोस्ट गार्ड ने जहाज पर मौजूद सभी 28 चालक दल के सदस्यों (16 भारतीय और 12 फिलिपिनो नागरिक) को सुरक्षित निकालकर बसरा बंदरगाह पहुँचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित