भिवानी , मार्च 28 -- हरियाणा के बवानीखेड़ा में एक गैस एजेंसी संचालक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाश ने घर पर पत्थर के साथ पर्ची फेंककर 5 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर एजेंसी बंद करवाने की धमकी दी।
पीड़िता बाला बंसल ने बताया कि सुबह वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान अंदर जाने पर बाहर कुछ गिरने की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो एक पत्थर पड़ा मिला जिसके साथ एक पर्ची बंधी हुई थी। उन्होंने अपने पति को बुलाकर पर्ची खुलवाई, जिसमें लिखा था मुझे 5 लाख रुपये चाहिए नहीं तो गैस एजेंसी नहीं चलने दूंगा और परेशान करता रहूंगा।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति चादर ओढ़े नजर आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित