लखनऊ , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिदान दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अमर बलिदानियों का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम को प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित