बलरामपुर , जुलाई 18 -- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई,जिसकी जानकारी आज सुबह वन विभाग ने दी । घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत रेवतपुर ग्राम पंचायत के नवापारा की है, जहां चार हाथियों का दल पिछले कुछ समय से विचरण कर रहा है। शुक्रवार देर रात बारिश के दौरान हाथियों का झुंड आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया और कुछ मकानों को नुकसान पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित