बलरामपुर , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के दुल्हिनपुरवा के पास गुरुवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, गोण्डा जिले के चिश्तीपुर निवासी राधेश्याम (20) और करौंधिया निवासी चंदन यादव (21) तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित