बलरामपुर , सितंबर 8 -- उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र में पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अंबेडकरनगर जिले के टांडा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति ऐजाज खान उर्फ राजू पर धर्म छिपाकर उससे शादी करने का आरोप लगाते हुए चार सितंबर को उतरौला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ऐजाज खान को रमईपुरवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित