नयी दिल्ली, अप्रैल 19 -- जाने माने पत्रकार और भारतीय जनता पार्टी के नेता बलबीर पुंज का रविवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका शनिवार को अस्पताल में निधन हो गया था।

उनके अंतिम संस्कार में अनेक पत्रकार, भारतीय जनता पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री तथा विधायक शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री पुंज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री पुंज एक प्रखर लेखक, चिंतक और विचारक थे, जिन्होंने मीडिया जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी रचनाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति गहरा समर्पण झलकता था और संसद में उनके विचार तथ्यों पर आधारित होते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित